दिल्ली की 3 और सिक्किम की 1 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख जारी

Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग ने 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों का एलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली से तीन और सिक्किम से एक राज्यसभा सीट पर 19 जनवरी को चुनाव होगा.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) से सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता का 6 साल का कार्यकाल अगले साल 27 जनवरी को पूरा हो रहा है. इसी तरह सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं. इसके साथ ही सदन में अभद्र व्यवहार के कारण वह 24 जुलाई से राज्यसभा से निलंबित है.

चुनाव आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को राज्यसभा में तीन सीटें आवंटित की गई हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक चार रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव 19 जनवरी को होंगे. नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी और 9 जनवरी पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493