मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मंदीप सिंह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते नजर आएंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव संजय पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, “रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब के मंदीप सिंह को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।”
मंदीप घरेलू और जूनियर स्तर पर नियमित तौर पर खेलते रहे हैं। आईपीएल-2012 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वह सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी के तौर पर चुने गए।
आईपीएल का दूसरा ट्रेडिंग विंडो शुक्रवार को बंद हो रहा है। इसके बाद आईपीएल-आठ (2015) के लिए खिलाड़ियों की 16 फरवरी को होने वाली नीलामी के बाद तत्काल तीसरा ट्रेडिंग विंडो खुल जाएगा।
dharmpath.com dharmpath