Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजेंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने 7,000 से ज्यादा व्यक्तियों को निमंत्रण दिया है. रामलला की मूर्ति को बुधवार रात राम मंदिर के गर्भगृह में लाया गया था. श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि आज यानी 18 जनवरी को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किए जाने की संभावना है.
dharmpath.com dharmpath