कूनो-मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार दोपहर नामीबिया से लाए गए एक और चीते की मौत हो गई है. जान गंवाने वाले चीते का नाम ‘शौर्य’ है. नामीबिया से लाया गया यह 10वां चीता है, जिसकी मौत हुई है. मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी. एक अधिकारी ने बताया कि केएनपी (KNP) में अब तक 7 वयस्क और 3 शावकों की अलग-अलग वजहों से जान जा चुकी है.
dharmpath.com dharmpath