मुरैना में भारत जोड़ो यात्रा:बारिश के बीच सभास्थल पर डटे रहे हजारों लोग

मुरैना-कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई है। वे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे। यात्रा की एंट्री के वक्त ही मुरैना में तेज बारिश शुरु हो गई। लेकिन विपरीत मौसम में भी आंबेडकर ग्राउंड स्थित सभास्थल पर डटे रहे।

राहुल गांधी चंबल पुल को क्रॉस कर राजस्थान से मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंचे। यहां से वे जब सभास्थल पर पहुंचे तो बारिश रुक गई। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, ‘इस मौसम में भी आप लोग टिके रहे। ये वही मुरैना है जिसके मेयर कांग्रेस का चूना, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विधायक चुना, ये समझदारी है ये जागरूकता है। ये चुनाव हमारे देश का भविष्य तय करेगा। लोकसभा चुनाव में भी आप सच्चाई का साथ दीजिएगा।’

कमलनाथ ने आगे कहा, ‘राहुल जी का यात्रा का संदेश है कि हमारे पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे। मुझे बारिश देखकर उम्मीद नहीं थी सभास्थल पर इतने लोग होंगें। मैं भूल गया कि ये मुरैना के लोग हैं ये आंधी तूफान से लड़ने वाले लोग हैं।’ इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि चंबल से ही मध्य प्रदेश में आंधी चलती है। चंबल का खून चंबल की माटी मध्य प्रदेश का इतिहास बदलती आई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493