बैतूल– बैतूल में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव से ड्यूटी करके लौट रहे लगभग 21 होमगार्ड के जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 47 पर नीपानी के नजदीक आज सुबह 4 बजे होमगार्ड जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ये घटना ट्रक से टक्कर के टकराने से हुई। सभी घायल को फिलहाल इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस बस में 44 जवान सवार थे।
dharmpath.com dharmpath