नई दिल्ली:नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने जा रहे शपथ समारोह में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी।
सूत्रों की माने तो अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण और मनसुख मांडविया जैसे सीनियर नेताओं की जगह केंद्रीय मंत्रिमंडल में पक्की मानी जा रही है।
मोदी 3.0 कैबिनेट में भाजपा के नेता मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, बी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू जैसे नए चेहरों को जगह मिल सकती है।
dharmpath.com dharmpath