काजीगुंड-अमरनाथ यात्रा का पहला बैच शुक्रवार (28 जून) को कश्मीर घाटी पहुंच गया है. ये बैच कल कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी तक पहुंचा है. पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने काजीगुंड इलाके के नवयुग टनल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का स्वागत किया. आपको बता दें कि 52 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा जो कि दो-ट्रैक से शुरू होगी. अमरनाथ की ये यात्रा कश्मीर घाटी के नुवान-पहलगाम मार्ग से होकर यात्रा गुजरेगी. ये यात्रा 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक चलेगी . आज अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए पहला बैच रवाना हो गया है. जो कि 3,880 मीटर ऊंची अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे.
dharmpath.com dharmpath