गुना:बंदियों को छुड़ा ले गई भीड़, पुलिसकर्मियों ने छुपकर बचाई जान

गुना– मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार की रात को पुलिस चौकी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। 2 दर्जन से अधिक लोग पुलिस चौकी पर पहुंचे और जमकर तोड़ फोड़ की। यही नहीं 2 बंदियों को भी छुड़ा ले गए। चौकी के कैंपस में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

दरअसल, गुना के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के हरिपुरा गांव में गुमटी रखने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष उकावदा पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पक्ष के 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार की रात अचानक से दो दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। पुलिस चौकी के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है। पुलिस की गाड़ियां को भी नुकसान पहुंचाया है। थाने में बंद 2 आरोपियों को भी छुड़ा कर ले गए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493