गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान

नई दिल्ली-भारतीय क्रिकेट टीम को नया हेड कोच मिल गया है। BCCI ने पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है। गृह मंत्री अमित शाह के पूर्व व बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने गंभीर की नियुक्ति की घोषणा की है।जय शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मुझे बेहद खुशी है कि मैं गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक समय में क्रिकेट काफी तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को काफी नजदीक से देखा है। अपने पूरे करियर में कई तरह की चुनौतियों का सामना करके अपने रोल को निभाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।’

42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। हाल ही में द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की थी। द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493