AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड,संजय सिंह ने कहा- मोदी की तानाशाही

नई दिल्ली:ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि ईडी की टीम उनके घर पर छापेमारी के लिए पहुंची है. हालांकि, अमानतुल्लाह खान ने ईडी टीम को घर में प्रवेश करने से रोका, क्योंकि उनके साथ स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद नहीं थी. इस स्थिति को देखते हुए, स्थानीय पुलिस को बुलाया गया है. ईडी की टीम वक्फ बोर्ड मामले की जांच के सिलसिले में अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है.

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का भी बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “ईडी की निर्दयता देखिए. अमानतुल्लाह खान पहले ही ईडी की जांच में शामिल हो चुके हैं और आगे की जांच के लिए समय मांगा था. उनकी सास कैंसर से पीड़ित हैं और उनका ऑपरेशन हुआ है, फिर भी ईडी की टीम सुबह-सुबह उनके घर पर छापा मारने पहुंच गई. अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी लगातार जारी है.”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493