दिल्ली में क्लब के बाहर ताबड़तोड़-फायरिंग

दिल्ली-शाहदरा में एक नाइट क्लब के बाहर चार लोगों द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात 12 बजकर 59 मिनट पर पुलिस को झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कांच क्लब के बाहर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश पूरी तरह से हथियारों से लैस होकर नाइट क्लब में घुसते हैं. उनमें से तीन अंदर घुस जाते हैं, जबकि एक बाहर खड़ा होकर बाउंसरों को धमकाता है और उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर करता है. कुछ ही मिनटों बाद, हमलावरों में से दो ने हवा में अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं और फिर ये लोग घटनास्थल से भाग गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493