क्रिकेट विश्व कप गेम लांच

सिडनी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। डिजनी इंडिया ने शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप 2015 का आधिकारिक गेम लांच किया। इससे ‘आईसीसी प्रो क्रिकेट 2015’ नाम दिया गया है।

इस गेम को कम्प्यूटर के अलावा स्मार्टफोन पर भी खेला जा सकता है। तेज गेंदबाज ब्रेट ली की मौजूदगी में सिडनी क्रिकेट मैदान पर इस सम्बंध में घोषणा की गई।

यह गेम आईओएस और एंड्रॉयल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा। कम्प्यूटर उपयोग करने वाले लोगों को इसे ‘प्रोक्रिकेट2015 डॉट कॉम’ पर लॉन इन करके 600 रुपये खर्च करके डाउनलोड किया जा सकता है।

स्मार्टफोन उपयोगकर्ता इसे मुफ्त में डाउनलोड कर सकेत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493