मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान:PM मोदी के पास हमले का इनपुट था

रांची। जम्मू कश्मीर के पहलगाम पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। पहलगाम के उस इलाके में जहां हजारों पर्यटक होते हैं वहां हथियारों से लैस आतंकी कैसे पहुंच गए इसे लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटनास्थल पर सुरक्षाबलों की तैनाती क्यों नहीं थी यह सवाल भी अनुत्तरित है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को इस हमले का इनपुट पहले से था।

 

 

रांची में मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के 3 दिन पहले PM मोदी के पास इंटेलिजेंस का इनपुट था। इसलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं की।

खड़गे ने कहा कि पहलगाम में 26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फैलियर है और उसको वे सुधारेंगे। उन्होंने पूछा कि अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि जब खुफिया तंत्र के लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री का जाना मुनासिब नहीं है तो यही बात अपनी खुफिया एजेंसियों के लोगों को, सुरक्षा के लोगों को, पुलिस और वहां सीमा सुरक्षा बल को क्यों नहीं बताई गई और लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं की गई? कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम का कांग्रेस समर्थन करेगी तथा सरकार के साथ खड़ी होगी।

खड़गे ने इस बात पर जोर दिया कि जब आप चूक को मान रहे हैं तो इतने लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी आपको लेनी चाहिए। उनका कहा कि पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा 19 अप्रैल को निर्धारित थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम पूर्वानुमान का हवाला देकर अचानक यह दौरा स्थगित कर दी गई थी। प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन करना था और कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी। लेकिन वे वहां नहीं गए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493