मुंबई: दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। मंगलवार की देर रात करीब 10.30 में दीपिका ककक्ड़ ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दीपिका ने बताया कि वह स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उनके लीवर में जो टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर निकला था, वह असल में कैंसर है, और दूसरे स्टेज पर है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी है। साथ ही फैंस से गुजारिश की है कि वो उनके लिए प्रार्थना करें।
dharmpath.com dharmpath