3 जून को भोपाल आएंगे राहुल गांधी, संगठन सृजन अभियान का करेंगे शुभारंभ

भोपाल-मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर पर कमजोर होती कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के लिए राहुल गांधी ने टीम-50 का गठन किया है। असम से लेकर आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्रियों और CWC मेंबर्स को इस टीम में शामिल किया है। इस अभियान की शुरुआत के लिए राहुल गांधी भोपाल आएंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि अब वह बहुप्रतीक्षित क्षण आ गया है जब राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन के नवसर्जन की आधारशिला रखेंगे। पटवारी ने बताया कि 3 जून 2025 को, भोपाल में AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति तथा सभी जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

जीतू पटवारी ने कहा कि यह आयोजन संगठनात्मक पुनर्गठन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो आगामी समय में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत प्रदेश ने कांग्रेस संगठन को पूरी तरह से बदला जाएगा। सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की बूथ स्तर तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493