अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसक प्रदर्शन, राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य जवानों को किया तैनात

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में दो दिन से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय समयानुसार रविवार सुबह पुलिस पर पत्थर और पटाखे चलाए। स्थिति बिगड़ता देख राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती का ऐलान किया है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, लॉस एंजिल्स में अप्रवासी समुदायों और अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यह फैसला लिया गया है। ट्रंप ने एक्स पोस्ट पर कैलिफोर्निया के गवर्नर और लॉस एंजिल्स के मेयर को इस परिस्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर फटकार लगाई है। उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम पर गवर्नर ने आपत्ति जताई है।

ट्रंप ने शुक्रवार को हुई आगजनी की घटनाओं पर सख्त रवैया अपनाते हुए एक्स पर लिखा, ‘यदि कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूस्कम और लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास अपना काम नहीं कर सकते, जिसके बारे में सभी जानते हैं कि वे नहीं कर सकते, तो संघीय सरकार हस्तक्षेप करेगी और दंगों और लुटेरों की समस्या का समाधान करेगी, जिस तरह से इसका समाधान किया जाना चाहिए।’ वहीं व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक्स पोस्ट में – ‘लॉ एंड ऑर्डर’ लिखा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को पकड़ा जा रहा है। दरअसल, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने दावा किया कि एक हजार प्रदर्शनकारियों ने एक संघीय भवन को घेरकर ICE अधिकारियों पर हमला किया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) पर आंसू गैस और पैट्रोल बम दागे। साथ ही हाथों में मेक्सिको का झंडा लेकर ‘ICE लॉस एंजिल्स से बाहर जाओ’ जैसे नारे भी लगाए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493