नई दिल्ली – ट्रेन से यात्रा करने वाले करोड़ों भारतीय यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामन आई है. अब उन्हें वेटिंग लिस्ट में फंसे अपने टिकट के कन्फर्म होने या न होने का पता लगाने के लिए आखिरी मिनट तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. भारतीय रेलवे ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत वेटिंग टिकट का फाइनल चार्ट अब ट्रेन के चलने से पूरे 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, न कि पहले की तरह 2.5 से 4 घंटे पहले. इस नई और यात्री-हितैषी व्यवस्था की शुरुआत 6 जून, 2025 से बीकानेर डिविजन में एक ट्रेन पर एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई है. रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव के शुरुआती चार दिनों में ही इसके बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में काफी सहूलियत और स्पष्टता मिल रही है.
अभी तक रेलवे वेटिंग लिस्ट का अंतिम चार्ट ट्रेन के खुलने से महज 2.5 से 4 घंटे पहले बनाता था. इससे यात्रियों को यह तय करने के लिए बहुत कम समय मिलता था कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं, और यदि नहीं हुआ तो वे वैकल्पिक व्यवस्था कैसे करें. लेकिन अब, जब चार्ट पूरे एक दिन पहले बन जाएगा, तो यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. वे आसानी से फ्लाइट, बस, या किसी दूसरी ट्रेन जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों पर विचार कर सकते हैं. यह नई व्यवस्था उन रूट्स पर विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी जहां वेटिंग लिस्ट हमेशा लंबी रहती है, जैसे दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल, या फिर यूपी-बिहार से मुंबई और गुजरात के बीच चलने वाली ट्रेनें. इन व्यस्त रूट्स पर अक्सर वेटिंग लिस्ट 400 तक पहुंच जाती है और टिकट “रिग्रेट” स्टेटस में चला जाता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी.
dharmpath.com dharmpath