एक हफ्ते में 13 डिग्री तक बढ़ा देश का तापमान

नई दिल्ली- देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले सात दिन में देशभर के तापमान में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। मंगलवार को पंजाब का बठिंडा 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। वहीं, हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को पारा 46.2 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में भी गर्मी और हीटवेव का तेज असर जारी है। मंगलवार को राजस्थान के 3 शहरों का तापमान 46 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 47.4°C, कोटा में 46.3°C और बीकानेर में पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया।

देश के उत्तरी राज्यों- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में दो दिन लू का अलर्ट है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8°C दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी 47°C जैसी महसूस की गई। बुधवार को दिल्ली का तापमान 45°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

इधर, केरल में फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को 4 और 14 जून को 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493