नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी

इंदौर- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया। इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने 99.9 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की है। टॉप 100 में मध्यप्रदेश के चार छात्र शामिल हैं। अगम जैन को 45वीं, अनुभव पांडे को 79वीं और मोहित भारती को 82वीं रैंक मिली है। वहीं छिंदवाड़ा की स्तुति पांडे को 18302वीं रैंक प्राप्त हुई है। राज्य के कुल 60,346 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के साथ ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, ऐसे में उम्मीदवारों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493