मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से चौथी मौत

जबलपुर- मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य में इस साल कोरोना वायरस से चौथी मौत दर्ज की गई है। मंडला जिले के नारायणगंज निवासी महिला की रविवार रात जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत हुई। महिला गर्भवती थी और उसे डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि महिला का सर्दी और खांसी के लक्षण देखकर कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला की सर्जरी की गई, उसने बच्चे को जन्म दिया और उसे मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। बच्चे को फिलहाल मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में भर्ती किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493