उज्जैन– सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में चल रही कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। इंदौर के जमालपुरा क्षेत्र में खुदाई स्थल पर निरीक्षण के दौरान दो लोग करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। इस घटना में सुपरवाइजर याकूब कुरैशी (39) की मौत हो गई, जबकि मजदूर कमल चौधरी घायल हो गया।
कमल चौधरी के अनुसार, हादसे वाले दिन बारिश की वजह से कार्य बंद था। वे दोनों यह देखने पहुंचे थे कि कार्य दोबारा शुरू हो सकता है या नहीं। तभी याकूब का संतुलन बिगड़ा और वह खाई में गिर पड़े। कमल उन्हें बचाने गया तो वह भी नीचे जा गिरा। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां याकूब की सिर में गंभीर चोट लगने से उसी रात मौत हो गई। घायल कमल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
dharmpath.com dharmpath