odisha-पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ की जानकारी सामने आई है. इस भगदड़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और 50 अन्य घायल हुए हैं. हादसा सुबह तड़के 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने ओडिशा के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया है कि पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट रविवार को मची भगदड़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए. पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे हुई. घटना तब हुई जब सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के पास इकट्ठा हुए थे.
dharmpath.com dharmpath