इटानगर-भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश ने पर्यावरण को बचाने में हाल ही में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसको लेकर वहां के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश अब भारत का सबसे बड़ा ‘कार्बन सिंक’ बन गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमालय की गोद में बसा अरुणाचल प्रदेश ने भारत के नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य में अपनी अहम भूमिका निभाई है.
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार (2 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी और बताया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का सबसे बड़ा कार्बन सिंक बन गया है. इसके साथ ही इससे जुड़ा कुछ डेटा भी शेयर किया है.
dharmpath.com dharmpath