भारत के खिलाफ साजिश रच रहे अलकायदा के 4 आतंकवादी गिरफ्तार

अहमदाबाद-भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश का भंडाफोड़ कर एटीएस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (Anti-Terrorism Squad) ने गुजरात से अलकायदा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में रह रहे अपने हुक्मरानों के इशारे पर भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे थे. 22 अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत की सुरक्षा एजेंसियां भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के तहत एटीएस ने गुजरात से चल रहे एक बड़े अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसमें 4 आतंकवादी भी गिरफ्तार किए गए.

चार आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किए गए हैं. आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईए) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एसटीएस की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल जारी है

आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी फरासखाना, दिल्ली, मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद, सेफुल्ला कुरेशी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी भोईवाडा, मोडासा और जीशान अली पुत्र आसिफ अली निवासी नोएडा सेक्टर 63, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान आकाशदीप के रूप में हुई. दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से यह गिरफ्तारी की.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493