चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे, हमारे पास वोट चोरी के पुख्ता सबूत हैं, राहुल गांधी ने दी चेतावनी

नई दिल्ली- बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर देश का सियासत गर्म है। संसद के मॉनसून सत्र में विपक्षी दलों द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। गुरुवार को मॉनसून सत्र के चौथे दिन सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद  हंगामा करने लगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे।

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी। इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया।

संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पास वोट चोरी के पुख्ता सबूत हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे। वोट चोरी करने के आपके हथकंडों के 100% पुख्ता सबूत हैं हमारे पास। हम उन्हें सामने भी लाएंगे और आप इसके अंजाम से बच नहीं पाएंगे – लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं चुनाव आयोग को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि आप बच निकलेंगे, तो आप गलत हैं। हम आपके पीछे पड़ जाएंगे

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि SIR हमारे देश की नींव को नुकसान पहुंचा रहा है क्योंकि, जब आप पिछले 70 सालों की विरासत को देखते हैं, तो हर बार बुनियादी चुनावी सुधारों में संशोधन किया गया है, नए लोगों को केवल अपना पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता होती है। आज जेडी(यू) सांसद गिरधारी यादव ने भी दावा किया कि उन्होंने सभी दस्तावेज जुटाने में काफी समय लग रहा है, सोचिए आम लोगों की स्थिति क्या होगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493