दिल्ली में इलेक्ट्रिक डबल देकर बसों का होगा ट्रायल

नई दिल्ली-राजधानी की सड़कों पर पहली बार इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों का ट्रायल शुरू होने जा रहा है. इन बसों में डबल-डेकर सीटिंग होगी, जिससे यात्रियों को अधिक स्पेस और आराम मिलेगा. इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगी और दिल्ली की हवा को साफ रखने में मदद करेंगी. इसे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इसमें एक साथ ज्यादा लोग सफर कर पाएंगे, जिससे मेट्रो और अन्य साधनों पर दबाव कम होगा.

 

दिल्ली सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और स्मार्ट और ग्रीन बनाने की दिशा में ये कदम उठाया है. ट्रायल सफल होने के बाद इन बसों को बड़े पैमाने पर दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाएगा. अगर ट्रायल सफल रहता है तो यह दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा. एक अधिकारी ने बताया कि अशोक लेलैंड द्वारा एक CSR पहल के तहत दी गई एक इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस पहले ही ओखला डिपो में खड़ी है और जल्द ही कुछ चुनिंदा रूट्स पर इसका ट्रायल रन शुरू हो सकता है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493