काठमांडू एयरपोर्ट बंद, भारत की उड़ानें ठप

काठमांडू-नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर भड़के युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. लगातार दबाव बढ़ने के बीच सरकार के कई मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भाग गए हैं.

नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर भड़के प्रदर्शनों के बाद सरकार ने सोमवार (8 सितंबर) को अपना विवादित फैसला वापस ले लिया था. तीन दिन पहले सरकार ने फेसबुक, एक्स (पूर्व ट्विटर) और व्हाट्सएप समेत कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, जिसके बाद देशभर में हालात तनावपूर्ण हो गए थे.

प्रतिबंध के विरोध में राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों में अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

कैबिनेट की आपात बैठक के बाद नेपाल के संचार, सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने घोषणा की कि सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया गया बैन हटा लिया. उन्होंने बताया कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को तत्काल सभी प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहाल करने के निर्देश दे दिए हैं. सरकार ने यह फैसला खासतौर पर ‘जेन जेड’ समूह की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493