तियानजिन-भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को चीन के तियानजिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक की जानकारी दी. विक्रम मिसरी ने बताया पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के तियानजिन दौरे पर हैं.
उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को तियानजिन पहुंचे, जहां मेजबान सरकार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. जिसके बाद तियानजिन में भारतीय समुदाय ने एक जीवंत सांस्कृतिक स्वागत किया. आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई.
विक्रम मिस्री ने भारत-चीन की द्विपक्षीय बैठक पर कहा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए चार सुझाव दिए. जिसमें रणनीतिक संचार को मजबूत करना और आपसी विश्वास को गहरा करना, आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना, पारस्परिक लाभ वाले परिणाम प्राप्त करना, एक-दूसरे की चिंताओं को ध्यान में रखना और साझा हितों की रक्षा के लिए बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना शामिल है. इन सभी सुझावों पर प्रधानमंत्री मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.
dharmpath.com dharmpath