राजनगर हत्याकांड मामले में SC ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस

नई दिल्ली- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान राजनगर सीट से कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुंवर विक्रम सिंह के ड्राइवर सलमान खान की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। सर्वोच्च अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि आरोपी भाजपा विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

राजनगर सीट से कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुंवर विक्रम सिंह के ड्राइवर सलमान खान की 17 नवंबर 2023 को गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप भाजपा के मौजूदा विधायक अरविंद पटेरिया पर लगा था। मृतक सलमान की पत्नी राजिया ने भाजपा विधायक पटेरिया पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। डेढ़ साल बाद भी आरोपी विधायक की गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एसपी से इसका जवाब मांगा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493