इंदौर-शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रानीपुरा में सोमवार रात एक 3 मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल्फिया और फ़ईममुद्दीन अंसारी है मृतकों के नाम, दोनों चाचा भतीजी थे। दो लोगों के देर रात तक मलबे में दबे होने की सूचना है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया चार लोगों की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath