AF चीफ का दावा- पाकिस्तान के 4-5 एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराए

नई दिल्ली – वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने स्पष्ट उद्देश्य के साथ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और उद्देश्य पूरा होने के साथ ही इसे समाप्त कर दिया गया और इससे पूरी दुनिया को इससे सबक लेना चाहिए. वायु सेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में एयर चीफ मार्शल ने यह भी कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 4-5 F-16 लड़ाकू विमान मार गिराए.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे पास लंबी दूरी वाले एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) और चार से पांच लड़ाकू विमानों को गिराने के सबूत हैं. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय हमलों में पाकिस्तान के कम से कम चार स्थानों पर रडार सिस्टम, दो स्थानों पर कमांड और कंट्रोल सेंटर, दो हवाई अड्डों के रनवे और तीन अलग-अलग ठिकानों पर तीन हैंगर क्षतिग्रस्त हुए. राफेल गिराने के पाकिस्तानी दावों पर एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने कहा कि वो जो जो ‘मनोहर कहानियां’ चला रहे हैं उन्हें चलने दिया जाए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493