भोपाल – कफ सिरप से बच्चों की मौत का आंकड़ा 23 पहुंच गया है, जिसमें अकेले छिंदवाड़ा जिले के 21 बच्चे शामिल हैं और बैतूल के 2 बच्चे हैं. इसके अलावा कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को एमपी पुलिस ने चेन्नई से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया.हाल में ही जिस बच्चे ने जान गंवाई है, वह एक साल का गार्विक पवार है. गार्विक का इलाज नागपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था.
dharmpath.com dharmpath