हर्ष सांघवी बने गुजरात के डिप्टी सीएम, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी भी मंत्रिमंडल में शामिल

गांधीनगर– गुजरात में कल मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हुआ है। राज्य में भाजपा ने महज 3 साल में CM भूपेंद्र पटेल के अलावा लगभग पूरी सरकार बदल दी। पार्टी ने गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।गुजरात के नवगठित कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े स्तर पर फेरबदल ने सभी को चौंका दिया।

मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले गुजरात के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दिया था। यह मंत्रिमंडल फेरबदल वर्तमान कार्यकाल के लगभग तीन साल बाद और नगर निगम और पंचायत चुनावों समेत महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है। गुजरात विधानसभा की मौजूदा स्थिति कि बात करें तो बीजेपी के पास 156, कांग्रेस के पास 17 और आम आदमी पार्टी के पास 5 सीट हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493