पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना पर बेटे की हत्या का केस दर्ज

पंचकूला-पंजाब के चर्चित प्रशासनिक और राजनीतिक परिवार में पारिवारिक विवाद ने सनसनी फैला दी है. हरियाणा के पंचकूला में 16 अक्टूबर 2025 को पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (33) की संदिग्ध हालात में मौत हुई. शुरुआत में इसे ड्रग ओवरडोज से हुई मौत बताया गया था, लेकिन अब पुलिस ने हत्या और षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है.

अकील पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ओवरडोज का संदेह जताया गया, लेकिन 20 अक्टूबर को अकील के पड़ोसी शमसुद्दीन चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी और एक वीडियो पेश किया, जिसमें अकील ने मौत से पहले अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे.

वीडियो में अकील ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा पर अपनी पत्नी जैनब अख्तर (जो पंजाब वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन हैं) के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया. अकील ने कहा कि इस रिश्ते को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव था. उन्होंने अपनी मां रजिया सुल्ताना और बहन पर भी आरोप लगाया कि वे इस रिश्ते को छिपाने और उन्हें “मारने की साजिश” में शामिल हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493