दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से हाहाकार के बाद GRAP-4 हो सकता है लागू

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 600 के पार दर्ज किया गया है, जो ‘सीवियर प्लस’ श्रेणी में आता है. प्रदूषित हवा के कारण बच्चों और बुजुर्गों में खांसी, सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश और आंखों में जलन जैसे लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं.

बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पूरे दिल्ली-एनसीआर में कभी भी GRAP-4 लागू किया जा सकता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस दौरान स्कूल बंद होंगे? इस पर आज, 18 नवंबर 2025, किसी भी समय फैसला आ सकता है.

गंभीर प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) कभी भी GRAP का चौथा चरण लागू कर सकता है. हालांकि अभी तक लागू नहीं किया गया है. GRAP-4 सबसे सख्त स्तर है, जिसमें शहर के भीतर कई गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है. दूसरी ओर, AQI की मॉनिटरिंग CPCB यानी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा की जाती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493