देश के कई एयरपोर्ट्स पर चेक इन सिस्टम हुआ ठप

नई दिल्ली- बुधवार सुबह देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम अचानक ठप पड़ गए। अचानक आई इस समस्या की वजह से फ्लाइट ऑपरेशंस गंभीर रूप से प्रभावित हुए। सबसे बड़ी समस्या बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और वाराणसी एयरपोर्ट पर देखने को मिली जहां यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और कई उड़ानें रद्द या देरी से उड़ान भरती रहीं।

सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दिखा जहां तकनीकी खामी के चलते कुल 42 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इनमें 22 आने वाली और 20 जाने वाली उड़ानें शामिल थीं। इसके अलावा चार उड़ानें सिस्टम स्लो होने के कारण देरी से ऑपरेट हुईं। एयरलाइंस ने बताया कि ऑपरेशनल दिक्कतों ने स्थिति को और खराब कर दिया गया है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी सुबह से चेक-इन सिस्टम प्रभावित रहा। इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस, इन चार प्रमुख एयरलाइंस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खामी दूर न होने पर दिल्ली एयरपोर्ट ने मैनुअल चेक-इन और मैनुअल बोर्डिंग की व्यवस्था लागू कर दी थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि सभी टीमें स्थिति सामान्य करने में लगी हुई हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493