नई दिल्ली : हाल ही में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और यात्रियों को घंटों इंतजार का सामना करने के बाद इंडिगो ने आखिरकार बड़ी राहत की घोषणा की है. एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए न सिर्फ भारी मुआवजे का ऐलान किया है, बल्कि अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर भी देने की बात कही है. इस कदम से हजारों यात्रियों को आर्थिक सहूलियत मिलने की उम्मीद है, जो अचानक हुई उड़ान रद्दीकरण की वजह से परेशानी में थे.
dharmpath.com dharmpath