केंद्रीय विद्यालय में 2499 भर्ती निकलीं,भरे जाएंगे प्रिंसिपल से लेकर वित्त अधिकारी के पद

Kendriya Vidyalaya Jobs 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan KVS) ने 2499 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. ये भर्तियां प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी और विभिन्न अन्य पदों पर की जानी है. जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वो इस मौके को हाथ से जाना न दें और तुरंत आवेदन कर दें. बता दें कि इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की और से 9921 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं. आइए जानते हैं कि अब किन पदों पर कितनी भर्तियां निकली हैं और कैसे आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर, 2025 है. आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही होंगे.  कुल 2499 वैकेंसी में से 1712 अनारक्षित रखी गई हैं. जबकि 525 एससी, 262 एसटी के लिए आरक्षित हैं.

ये विभागीय भर्ती है. ऐसे में केवल KVS में पहले से काम कर रहे कर्मचारी ही आवेदन कर सकेंगे

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट- https://kvsangathan.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवदेन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन सही से पढ़ लें. ये नोटिसफिकेशन आपको इस लिंक पर मिल जाएगा- https://kvsangathan.nic.in/en/interview-notice/

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493