दिल्ली-एनसीआर में ठंड और स्मॉग का डबल अटैक, इन इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी

दिल्ली-देशभर में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग और ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने मौसम को और सर्द बना दिया है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में ठंड और बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं राज्यवार मौसम का हाल.

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. सुबह-शाम ठंडी हवाओं के साथ घनी धुंध और स्मॉग की परत ने विजिबिलिटी घटाई है. हवा की गुणवत्ता (AQI) कई इलाकों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुकी है.

यूपी और बिहार में तापमान में 3-5 डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है. पूर्वी यूपी और बिहार में सुबह कोहरा छाया रहेगा. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सर्दी और शीतलहर का असर बढ़ेगा. ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी घटने की चेतावनी जारी है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493