केंद्रीय मंत्री मांझी के बयान ने खोली चुनावी धांधली की पोल

पटना- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान से बिहार समेत पूरे देश की राजनीति में हलचल मच गई है। उनके बयान को ‘वोट चोरी’ का सबूत बताया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी आरजेडी ने जीनत राम मांझी के बयान को ‘वोट चोरी’ के सबूत के तौर पर जनता के सामने पेश किया और इस मुद्दें पर बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है।कांग्रेस ने जीनत राम मांझी का वीडियो बयान सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘वोट चोरी का सबूत, मोदी सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी का कहना है- 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनका एक कैंडिडेट बुरी तरह हार रहा था। फिर मोदी के मंत्री ने DM से सेटिंग की और हारते हुए कैंडिडेट को 2,700 वोट से जितवा दिया गया है। इस बार उस कैंडिडेट ने मंत्री से संपर्क नहीं किया, इसलिए वो सेटिंग न कर पाए और वो कैंडिडेट चुनाव हार गया।

जानकारी के लिए- DM ही चुनाव आयोग के अधिकारी होते हैं। इस बयान से साफ है कि नरेंद्र मोदी, BJP और इनके सहयोगी दल ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीत रहे हैं। ये लोग चुनाव आयोग के साथ सेटिंग करके लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493