ट्रंप ने भारत को दी बड़ी चेतावनी, वेनेजुएला हमले को लेकर कहि ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करता है, तो देश भारतीय आयात पर मौजूदा टैरिफ बढ़ा सकता है. ट्रंप ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया, और कहा कि वह एक अच्छे इंसान हैं.

ट्रंप की ये ताजा टिप्पणियां महीनों बाद आई हैं, जब उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा. हालांकि, भारत ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया था और कहा था कि उनके और पीएम मोदी के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई थी.

रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि वह (पीएम मोदी) एक “अच्छे इंसान” हैं, जो जानते थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति खुश नहीं हैं. वह जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना ज़रूरी था. वे व्यापार करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं. अगर वे रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करते हैं तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं. व्हाइट हाउस द्वारा शेयर किए गए एक ऑडियो में ट्रंप को यह कहते हुए सुना गया. ट्रंप की यह ताज़ा टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार बातचीत के बीच आई है.

राष्ट्रपति ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद अमेरिका के अगले कदमों की रूपरेखा बताते हुए एक ब्रीफिंग के दौरान ये टिप्पणियां कीं. दक्षिण अमेरिकी देश पर हाल के हमलों में तेल भी एक मुख्य कारण था.

इस मुद्दे पर ट्रंप की ताजा टिप्पणियों से भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों में नया तनाव आ सकता है. टैरिफ लगाए जाने के बाद संबंधों में कुछ समय के लिए सुधार देखा गया था, जब ट्रंप ने कहा था कि वह मोदी के साथ हमेशा दोस्त रहेंगे और दोनों देशों के बीच विशेष संबंध की ओर इशारा किया था. बता दें कि अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारत पर टैरिफ दोगुना करके 50% फीसदी कर दिया था और इसके लिए रूसी तेल की खरीद को जिम्मेदार बताया गया था.

रूस भारत को तेल सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के कई अधिकारियों ने पहले आरोप लगाया था कि रूस इस तेल व्यापार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है, और भारत भी इस तेल को दोबारा बेचकर मुनाफा कमा रहा है.रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि वह (पीएम मोदी) एक “अच्छे इंसान” हैं, जो जानते थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति खुश नहीं हैं. वह जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना ज़रूरी था. वे व्यापार करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं. अगर वे रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करते हैं तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं. व्हाइट हाउस द्वारा शेयर किए गए एक ऑडियो में ट्रंप को यह कहते हुए सुना गया. ट्रंप की यह ताज़ा टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार बातचीत के बीच आई है.

राष्ट्रपति ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद अमेरिका के अगले कदमों की रूपरेखा बताते हुए एक ब्रीफिंग के दौरान ये टिप्पणियां कीं. दक्षिण अमेरिकी देश पर हाल के हमलों में तेल भी एक मुख्य कारण था.

इस मुद्दे पर ट्रंप की ताजा टिप्पणियों से भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों में नया तनाव आ सकता है. टैरिफ लगाए जाने के बाद संबंधों में कुछ समय के लिए सुधार देखा गया था, जब ट्रंप ने कहा था कि वह मोदी के साथ हमेशा दोस्त रहेंगे और दोनों देशों के बीच विशेष संबंध की ओर इशारा किया था. बता दें कि अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारत पर टैरिफ दोगुना करके 50% फीसदी कर दिया था और इसके लिए रूसी तेल की खरीद को जिम्मेदार बताया गया था.

रूस भारत को तेल सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के कई अधिकारियों ने पहले आरोप लगाया था कि रूस इस तेल व्यापार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है, और भारत भी इस तेल को दोबारा बेचकर मुनाफा कमा रहा है.

About Dharm Path

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493