आईसीसी विश्व कप उद्घाटन समारोह में अभिनय करेंगे फ्लेमिंग

क्राइस्टचर्च, 8 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग भी विश्व कप के उद्घाटन कार्यक्रम में थियेटर शो के दौरान अभिनय करते नजर आएंगे।

उद्घाटन समारोह में न्यूजीलैंड के संगीत, नाट्य और सांस्कृतिक क्षेत्र के कई जाने-माने कलाकार अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

फ्लेमिंग एक प्रसिद्ध स्थानीय कलाकार के साथ एक युवा क्रिकेटर की कहानी पेश करेंगे जो भविष्य में बड़ा खिलाड़ी बनना चाहता है।

न्यूजीलैंड के एक समाचार पत्र के अनुसार फ्लेमिंग ने कहा, “यह योजना काफी आकर्षक नजर आ रही है। मैं कोशिश करूंगा कि कार्यक्रम में मेरी प्रस्तुति अच्छी हो।”

समारोह का समापन क्राइस्टचर्च में आतिशबाजी के साथ होगा। यह समारोह गुरुवार को होना है। इसके दो दिन बाद विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज होना है जहां पहले मैच में शनिवार को हेग्ले ओवल मैदान में न्यूजीलैंड और श्रीलंका आमने-सामने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493