छिंदवाड़ा:फूड पॉइजनिंग से पीएचई विभाग के गार्ड की मौत, दो की हालत नाजुक

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीएचई विभाग के पास स्थित एक होटल में लावारिस हालत में मिली मिठाई खाने से पीएचई विभाग में पदस्थ एक गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जुन्नारदेव थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीएचई विभाग के नजदीक स्थित एक होटल में मिठाई से भरी एक थैली लावारिस हालत में पड़ी मिली थी। काफी देर तक जब कोई व्यक्ति थैली लेने नहीं पहुंचा और न ही किसी ने उस पर दावा किया तो होटल में मौजूद कुछ लोगों ने उस थैली से मिठाई निकालकर खा ली।

बताया जा रहा है कि तीन से चार लोगों ने वह मिठाई खाई थी। मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर शनिवार को सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीएचई विभाग में पदस्थ गार्ड की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो पीड़ितों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज लगातार जारी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493