14 जनवरी को पोंगल कार्यक्रम में पीएम मोदी होंगे शामिल,एल मुरुगन के आवास पर होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली-पोंगल तमिलनाडु का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फसल उत्सव माना जाता है। यह पर्व सूर्य देव, प्रकृति, पशुधन और किसानों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने अच्छी फसल के लिए अपना योगदान दिया। प्रधानमंत्री की भागीदारी को तमिल संस्कृति और किसान समुदाय के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन तमिलनाडु से आते हैं और वे लगातार राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते रहे हैं। उनके आवास पर होने वाले पोंगल कार्यक्रम में फसल से जुड़ी परंपरागत रस्में, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। इसमें पारंपरिक तरीके से पोंगल पकाने और सूर्य देव को अर्पण करने जैसी रस्में भी निभाई जाएंगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश और विशेष रूप से तमिलनाडु के लोगों को पोंगल की शुभकामनाएं भी देंगे। प्रधानमंत्री पिछले कई वर्षों से देश के अलग-अलग हिस्सों के त्योहारों में भाग लेकर लोगों से सीधा संवाद करते रहे हैं। इससे वे देश की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में बांधने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को मजबूत करते हैं।

पोंगल पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें भोगी, थाई पोंगल, मट्टू पोंगल और कानुम पोंगल शामिल हैं। इन चारों दिनों का अपना अलग धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि महत्व होता है। इनमें से थाई पोंगल मुख्य दिन होता है, जो तमिल महीने ‘थाई’ की शुरुआत का प्रतीक है और इसे बेहद शुभ माना जाता है।

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493