बिना RAC और WAITING के आरम्भ होगी वन्दे-भारत स्लीपर ट्रेन

कोलकाता-पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लांच का सभी को इन्तजार है,यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन आधुनिक सुविधाओं के साथ बिना RAC और वेटिंग लिस्ट के सिर्फ कन्फर्म टिकट की सुविधा के साथ लांच हो रही है, जिससे यात्रियों को पूरी निश्चितता मिलेगी।रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में RAC, वेटिंग या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। इस ट्रेन में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) शुरू होते ही सभी बर्थ एक साथ उपलब्ध कर दिए जाएंगे, जिससे यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की पूरी सुनिश्चितता मिलेगी।

इसके अलावा, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के लिए न्यूनतम चार्जेबल दूरी 400 किलोमीटर तय की गई है, यानी यदि कोई यात्री इससे कम दूरी की यात्रा करता है, तब भी उसे 400 किमी के आधार पर ही किराया देना होगा। इससे यात्रियों को टिकट कन्फर्मेशन की चिंता नहीं रहेगी। इससे लोगों का सफर और भी आरामदेह बन जायेगा। इस ट्रेन की शुरुआत हावड़ा-कामाख्या (कोलकाता-गुवाहाटी) रूट से हो रही है। लगभग 1,000 किमी की दूरी यह ट्रेन करीब 14 घंटे में तय करेगी।वंदे भारत स्लीपर को प्रीमियम सेगमेंट में रखा गया है। लंबी दूरी पर इसका किराया राजधनी से थोड़ा अधिक है।

हावड़ा-कामाख्या के बाद दिल्ली-पटना, दिल्ली-हावड़ा और बेंगलुरु-मुंबई जैसे रूट्स पर भी वंदे भारत स्लीपर चलाने की तैयारी है। इनसे मौजूदा स्लीपर ट्रेनों की तुलना में 2 घंटे तक समय की बचत होगी। कुल मिलाकर, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस भारतीय रेलवे में लंबी दूरी की रात यात्रा को तेज़, आरामदायक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वंदे भारत स्लीपर को प्रीमियम सेगमेंट में रखा गया है। लंबी दूरी पर इसका किराया राजधनी से थोड़ा अधिक है।

श्रेणी

प्रति किमी दर (₹)

न्यूनतम किराया (400 KM) ₹

हावड़ा-कामाख्या पूरा किराया ₹

AC 3-टियर

2.4

960

2,300

AC 2-टियर

3.1

1,240

3,000

AC फर्स्ट क्लास

3.8

1,520

3,600

(GST अतिरिक्त लागू)

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493