नई दिल्ली-राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर जारी हैं और पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 10 से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने तथा इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होने की संभावना हैं।
आज देशभर में मकरसक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन आसमान में घना कोहरा छाने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक काड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। वहीं यूपी-बिहार में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है।राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर जारी हैं और पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 10 से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने तथा इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होने की संभावना हैं।
दिल्ली-NCR इस वक्त ठंड की चपेट में है। राजधानी और उसकी आसपास की जगहों का तापमान पहाड़ों के तापमान को टक्कर दे रहा है। दिल्ली में आज भी 3°C तापमान रहने की संभावना है। हालांकि दोपहर में 1 बजे के बाद राजधानी में चटक धूप निकल सकती है। धूप की वजह से तापमान थोड़ा ऊपर भी जाएगा, लेकिन शाम होते-होते फिर से गलन वाली ठंड की वापसी हो जाएगी।
दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। हालांकि 11 बजे के बाद कोहरा छटना शुरू होगा और दोपहर में 1-2 बजे धूप भी निकल सकती है। हालांकि दिल्ली की इस यहां भी शाम होते-होते ठंड फिर से अपनी पकड़ बना लेगी और सर्द हवाओं लोगों का जीना मुहाल कर देंगी।
dharmpath.com dharmpath