नई दिल्ली-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करेंगी. यह एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट होगा. आम बजट 2026 को लेकर उद्योग और अर्थशास्त्रियों में सकारात्मक उम्मीदें बनी हुई हैं. इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण में भारत की विकास दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लोकसभा में सुबह 11 बजे शुरू होगा.
अनुमान है कि इस बजट में उद्योगों के लिए निवेश प्रोत्साहन, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा. इस बार रक्षा बजट में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 2026 के बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग की खपत बढ़ाने के लिए आयकर राहत दी थी. वित्त वर्ष 2027 के बजट में खपत बढ़ाने के लिए कुछ अलग उपाय देखने को मिल सकते हैं.
dharmpath.com dharmpath