IND vs PAK- पाकिस्तान करेगा भारत से मैच का बॉयकॉट

नई दिल्ली-टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाकिस्तान के उस रुख पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनसे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जाने वाले मैच के बॉयकॉट की बात कही है. सूर्यकुमार ने कहा कि यह उनका फैसला है हमारा नहीं. हमारी टीम तय शेड्यूल के मुताबिक, इस मैच के लिए कोलंबो जाएगी. भले ही उन्होंने इस मैच के बहिष्कार की घोषणा क्यों न कर दी हो.बता दें भारत को 15 फरवरी को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उसकी सरकार ने मैच में हिस्सा नहीं लेने के लिए कहा है क्योंकि ‘सुरक्षा चिंताओं’ के कारण भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है.

सूर्यकुमार ने यहां टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस मीट के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि उनका फैसला मेरे नियंत्रण में नहीं है. काश मैं उनके फैसले ले पाता लेकिन यह उनका फैसला है. हम एशिया कप में भी खेले थे और हम उनके साथ तीन बार खेले थे.’ वर्ल्ड कप शनिवार से शुरू हो रहा है और भारत उसी शाम अपने पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगा.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493