मुंबई-आखिर में इंग्लैंड ने रविवार को नेपाल को चार रन से हरा दिया,यह एक वाकई सांसे रोक देने वाला मैच था. लोकेश बाम ने आखिरी गेंद तक इंग्लैंड और उसके चाहने वालों की सांसें अटका रखी थीं. और आखिर में इंग्लैंड ने रविवार को नेपाल को चार रन से हरा दिया. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए इस मैच को देखने हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे. जिनमें से अधिकतर नेपाल के फैंस थे.
185 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी नेपाल क्रिकेट टीम मजबूत जीवटता का परिचय दिया. कुशाल भुर्टेल के 17 गेंद पर 29, कप्तान रोहित पॉडेल के 34 गेंद पर 39 रन, दीपेंद्र सिंह एरे के 29 गेंद पर 44, और लोकेश बाम के 20 गेंद पर बनाए 39 रन की बदौलत नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. नेपाल जीत से सिर्फ एक शॉट पीछे रह गई.सैम करन ने भी आखिरी ओवर में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लीग क्रिकेट का पूरा अनुभव दिखाया जिसकी वजह से इंग्लैंड को जीत हासिल हो सकी.
इंग्लैंड के लिए जैकब बैथल ने 35 गेंद पर 55 रन बनाए. वहीं हैरी ब्रूक ने 32 गेंद पर 53 रन की पारी खेली. हालांकि फिल सॉल्ट ने सिर्फ रन बनाए. आखिर में 18 गेंद पर 39 रन बनाने वाले विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
dharmpath.com dharmpath